अभिमन्यु पुराणिक ने जीता दूसरा मोर्डे फ़ाउंडेशन ऑल इंडिया रैपिड टूर्नामेंट
06/01/2026 - मंचर, पुणे में मोर्डे फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया ओपन फ़ीडे रैपिड रेटिंग टूर्नामेंट का ख़िताब महाराष्ट्र के ही अभिमन्यु पुराणिक ने अपने नाम कर लिया है। 4 जनवरी को आयोजित इस एक दिवसीय रैपिड रेटिंग प्रतियोगिता में लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 10 टाइटल्ड खिलाड़ी भी शामिल थे। इनमें 2 ग्रैंडमास्टर, 3 इंटरनेशनल मास्टर, 4 फ़ीडे मास्टर और एक वूमन इंटरनेशनल मास्टर भी थीं। अभिमन्यु पुराणिक ने खेली गई 9 बाजियों में 8 अंक बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर आने वाले सृजित पॉल के भी 8/9 अंक थे, लेकिन बेहतर टाईब्रेक के कारण अभिमन्यु को पहला स्थान मिला। तीसरे स्थान पर अनिरुद्ध पोटावड़ रहे। प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि 4 लाख रुपये थी और प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं की तारीफ़ अभिभावकों के साथ-साथ खिलाड़ियों ने भी की। पढ़े देवांश सिंह का यह लेख, फोटो : रविंद्र पोटावड़