NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

अभिमन्यु पुराणिक ने जीता दूसरा मोर्डे फ़ाउंडेशन ऑल इंडिया रैपिड टूर्नामेंट

by Devansh Singh - 06/01/2026

मंचर, पुणे में मोर्डे फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया ओपन फ़ीडे रैपिड रेटिंग टूर्नामेंट का ख़िताब महाराष्ट्र के ही अभिमन्यु पुराणिक ने अपने नाम कर लिया है। 4 जनवरी को आयोजित इस एक दिवसीय रैपिड रेटिंग प्रतियोगिता में लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 10 टाइटल्ड खिलाड़ी भी शामिल थे। इनमें 2 ग्रैंडमास्टर, 3 इंटरनेशनल मास्टर, 4 फ़ीडे मास्टर और एक वूमन इंटरनेशनल मास्टर भी थीं। अभिमन्यु पुराणिक ने खेली गई 9 बाजियों में 8 अंक बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर आने वाले सृजित पॉल के भी 8/9 अंक थे, लेकिन बेहतर टाईब्रेक के कारण अभिमन्यु को पहला स्थान मिला। तीसरे स्थान पर अनिरुद्ध पोटावड़ रहे। प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि 4 लाख रुपये थी और प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं की तारीफ़ अभिभावकों के साथ-साथ खिलाड़ियों ने भी की। पढ़े देवांश सिंह का यह लेख, फोटो : रविंद्र पोटावड़



मोर्डे फाउंडेशन की पहल

मोर्डे फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया ओपन फ़ीडे रैपिड रेटिंग टूर्नामेंट मोर्डे फाउंडेशन का दूसरा बड़ा रैपिड रेटिंग टूर्नामेंट है, पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता के पहले संस्करण का ख़िताब पश्चिम बंगाल के ग्रांडमास्टर मित्रभा गुहा ने अपने नाम किया था। इसी कड़ी में मंचर पुणे में आयोजित हुई दूसरी प्रतियोगिता भी सफल रही और पेरेंट्स के साथ साथ खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता की सराहना की। खिलाड़ियों को खेलता देखने के लिए इंतज़ार क्षेत्र में बड़ी स्क्रीन लगायी गयी और पेरेंट्स ने वही से बाजियो का पूरा लुत्फ़ उठाया।

अभिमन्यु ने 8 /9 अंको के साथ पहला स्थान प्राप्त किया और चमचमाती ट्रॉफी के साथ 60,000 का इनाम जीता

दूसरे स्थान पर सृजित पॉल रहे

तीसरा स्थान अनिरुद्ध पोटावड़ को मिला

चौथा स्थान विशाख एन आर

पांचवे स्थान पर आकांशा रही

नीचे देखे खिलाड़ियों के कुछ शानदार मुकाबले :

अभिमन्यु पुराणिक ने सफ़ेद मोहरो से सातवे चक्र में सृजित पॉल को हराया और अपने अंतिम दोनों मुकाबलों में मजबूत ड्रा खेल कर पहला स्थान प्राप्त किया

सृजित पॉल ने नवे राउंड में मोहम्मद नुबेरशाह शेख को काले मोहरो से हराकर 8 अंक अर्जित किये, हालाँकि सृजित विजेता बने अभिमन्यु पुराणिक से अपना आठवां राउंड हार गए थे पर उन्होंने शानदार वापसी की और दूसरा स्थान और 40,000 की इनामी राशि प्राप्त की।

फीडे मास्टर अनिरुद्ध पोटावड़ प्रतियोगिता में सिर्फ एक मुकाबला हारे वह भी प्रतियोगिता में जीतने वाले अभिमन्यु से, ठीक उसी के बाद अनिरुद्ध ने सातवे चक्र में मोहम्मद नुबेरशाह शेख को हराया और प्रतियोगिता का अंत (7.5 /9) अंको के साथ किया

प्रतियोगिता की कुछ तस्वीरें :

मैच का लुत्फ़ उठाते दर्शक

टूर्नामेंट डायरेक्टर दीप्ती शीडोरे

टूर्नामेंट हॉल

ट्रॉफी के साथ सभी शीर्ष खिलाडी

नीचे देखे प्रतियोगिता में खेली गयी बाजियां

प्राइज लिस्ट

9 राउंड के बाद अंतिम स्थिति

Rk.

SNo

Name

Typ

sex

Gr

FED

Rtg

Club/City

Pts.

 TB1 

 TB2 

 TB3 

1

1

GM

Puranik, Abhimanyu

PO12301_PUNE_20

IND

2537

8

56

60

52,5

2

4

IM

Srijit, Paul

NA

IND

2288

8

50,5

54,5

46,5

3

5

FM

Potawad, Anirudhha

PO7056_THAN_202

IND

2235

7,5

52,5

56,5

45,25

4

2

GM

Visakh, N R

NA

IND

2453

7,5

51

55,5

45

5

10

WIM

Aakanksha, Hagawane

w

PO9440_PUNE_202

IND

2099

7,5

50,5

55

44

6

6

FM

Sharnarthi, Viresh

PO36_PUNE_2023

IND

2220

7,5

45,5

49,5

40,25

7

7

IM

Aakash Sharadchandra, Dalvi

PO6790_THAN_202

IND

2199

7

50,5

54,5

39

8

15

Mhamane, Sourabh

PO12118_PUNE_20

IND

1915

7

50,5

54

40,25

9

25

Dewang, Kalpesh

PO14496_PUNE_20

IND

1782

7

49,5

54,5

41,25

10

13

Nirgun, Keval

PO8140_PUNE_202

IND

1941

7

48

50,5

38,5

11

14

Sarvade, Mihiir

PO1207_PUNE_202

IND

1922

7

46,5

50,5

37

12

8

FM

Nagare, Kaivalya Sandip

PO283_NASH_2023

IND

2198

7

46,5

50

35,5

13

11

Om, Nagnath Lamkane

PO12087_PUNE_20

IND

1977

7

43,5

47,5

35,5

14

24

Shitiz, Prasad

U13

PO6994_PUNE_202

IND

1783

6,5

52

56

37,75

15

3

IM

Mohammad, Nubairshah Shaikh

PO1194_THAN_202

IND

2300

6,5

51,5

56,5

37,75

जानकारी

प्रतियोगिता की जानकारी

इंस्टाग्राम पेज




Contact Us