कोलकाता में आज से शुरू होगा टाटा स्टील चैस इंडिया रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026
07/01/2026 - कोलकाता के धोनो धन्यो ऑडिटोरियम में आज से टाटा स्टील चेस इंडिया रैपिड और ब्लिट्ज का सातवां संस्करण शुरू हो रहा है। यह प्रतियोगिता 5 दिनों तक खेली जाएगी, जिसमें देश-विदेश के कुल 10 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शुरुआती 3 दिनों में रोज़ 3 रैपिड मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि अंतिम 2 दिनों में 9-9 ब्लिट्ज की बाज़ियाँ होंगी। सभी 10 खिलाड़ी रैपिड में आपस में एक-एक बाज़ी खेलेंगे, वहीं ब्लिट्ज में दो-दो बाज़ियाँ खेली जाएंगी। प्रतियोगिता दर्शकों के लिए खुली है और उन्हें मुकाबले देखने के लिए टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं है। दर्शक सीधे धोनो धन्यो ऑडिटोरियम पहुँचकर डेली पास प्राप्त कर सकते हैं। एक बड़ी खबर यह रही कि विश्व चैंपियन डी. गुकेश कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से इस प्रतियोगिता में नहीं खेलेंगे और उनकी जगह निहाल सरीन इसमें भाग लेते नज़र आएंगे। आज होने वाले मुकाबले दिन में 3 बजे से शुरू होंगे। पढ़े देवांश सिंह की यह रिपोर्ट,फोटो: Lennart Ootes