NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

किंग्सलेयर्स को हराकर पिवोटल पान बनी चैस सुपर लीग विजेता

18/10/2021 -

किसी भी टूर्नामेंट का इससे बेहतर समापन नहीं हो सकता जब आपको अंतिम समय तक अंदाजा लगाना मुश्किल हो की विजेता कौन बनेगा । भारत की पहली शतरंज लीग " क्वाइनडीसीएक्स चैस सुपर लीग 2021" के फाइनल मुक़ाबले मे बेहद ही रोमांचक अंदाज मे पिवोटल पान की टीम नें द किंग्सलेयर्स को पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया । दोनों के बीच बेस्ट ऑफ टू का मुक़ाबला खेला गया जिसमें पहला मैच जीतकर किंग्सलेयर्स आसान जीत की तरफ बढ़ रही थी पर दूसरे मैच मे अंतिम समय मे पिवोटल पान नें वापसी करते हुए पहले तो बराबरी हासिल की और उसके बाद टाईब्रेक मुक़ाबले मे अब्दुमालिक ज़्हंसाया नें नाना दगनिडजे को पराजित करते हुए पिवोटल पान को विजेता बना दिया । सागर शाह और समय रैना और नोडविन गेमिंग के प्रयास से इस 40 लाख रुपेय पुरुष्कार राशि वाली भव्य लीग का आयोजन बेहद ही शानदार अंदाज से सम्पन्न हुआ । पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

चैस सुपर लीग - किंग्सलेयर्स और पिवोटल पान के बीच होगी ख़िताबी जंग

17/10/2021 -

आखिरकार वह दिन आ गया है जब हमें भारतीय शतरंज इतिहास की पहली शतरंज लीग का पहला विजेता मिल जाएगा । छह दिनो से जारी क्वाइनसीडीएक्स चैस सुपर लीग का फाइनल मुक़ाबला आज रात द किंग्सलेयर्स और पिवोटल पान के बीच खेला जाएगा । छठे दिन हुए क्वालिफायर स्टेज के मुक़ाबले मे रोमांच से भरपूर मुकाबलो के बीच यह दोनों टीम फाइनल मे जगह बनाने मे कामयाब रही । सबसे पहले हुए क्वालिफायर 1 मे टाईब्रेक के जरिये किंग्सलेयर्स फाइनल पहुंची तो पिवोटल पान नें रुथलेस रूक्स को टूर्नामेंट से बाहर करने वाली  ब्रूटल बिशप्स को नारीशक्ति के दम पर एकतरफा मुक़ाबले मे मात देते हुए फाइनल मे जगह बनाई । अब देखना होगा की दो बार इस टूर्नामेंट मे पिवोटल पान को पराजित कर चुकी किंग्सलेयर्स क्या फाइनल मे भी उन्हे पराजित कर खिताब जीतेगी या फिर इस बार पिवोटल पान बाजी मारेगी । पढे यह लेख और देखे लाइव हमारे साथ 

चैस सुपर लीग : कौन पहुंचेगा फाइनल,आज होगा तय

16/10/2021 -

चैस सुपर लीग अपने पहले पड़ाव को पार करते हुए आज अपने क्वालिफायर चरण मे प्रवेश करने वाली है । आज होने वाले मुकाबलों मे कौन से दो टीमें  क्वाइनडीसीएक्स चैस सुपर लीग के पहले  खिताब की जंग लड़ेंगी यह अब से कुछ देर बाद तय हो जाएगा । खैर अंतिम दिन हर टीम नें अपनी तरफ से बेहतरीन खेल दिखाने की कोशिश की और लगातार मुकाबलों के बदलते परिणामों के बीच पिवोटल पान्स नें सभी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया और सबसे आगे चल रही किंग्स लेयर्स को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा , पहले क्वालिफायर मे यह दोनों टीम आज रात 8 बजे मुक़ाबला खेलेंगी और जीतने वाली टीम सीधे फाइनल पहुँच जाएगी जबकि हारने वाली टीम क्वालिफायर दो के विजेता से खेलेगी ,क्वालिफायर 2 मे ब्रूटल बिशप और रूथलेस किंग्स मुक़ाबला खेलेंगे । देखे सीधा मुक़ाबला लाइव हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर रात 8 बजे से...

चैस सुपर लीग D3 - हरिका नें हाऊ ईफ़ान और विदित नें डिंग लीरेन को दी मात ,रुथलेस रूक्स निकले सबसे आगे

14/10/2021 -

चैस सुपर लीग को भारत मे शुरू करने के कई उद्देश्य में हमेशा से मुख्य उद्देश्य रहा की भारत के खिलाड़ियों को दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों से सीधे टक्कर लेने का मौका मिले और इसका फ़ायदा भी अब होता हुआ दिख रहा है । लीग के तीसरे दिन एक बार फिर टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला और इसी दौरान भारतीय शतरंज के लिए दो बेहतरीन जीत आई , रूथलेस रूक्स के लिए खेलते हुए हरिका नें विश्व नंबर 1 खिलाड़ी हाऊ ईफ़ान को पराजित कर टीम को पहले स्थान पर पहुंचा दिया तो ब्रूटल बिशप्स के लिए खेलते हुए विदित गुजराती नें विश्व नंबर 3 डिंग लीरेन को पराजित करते हुए टीम को अपराजेय बनाए रखने में मदद की । अब ऐसे में जब राउंड रॉबिन चरण के सिर्फ दो दिन बचे है चौंथे दिन कई टीम अपना स्थान प्ले ऑफ में पक्का करने के इरादे से खेलने उतरेंगी । पढे यह लेख 

चैस सुपर लीग D2:रानी के बलिदान से अनीश नें बदला माहौल

13/10/2021 -

कहते है की एक शानदार जीत और मैच पूरे टूर्नामेंट के परिणाम को बदल सकता है । भारत की पहली विश्व स्तरीय शतरंज लीग " क्वाइनडीसीएक्स चैस सुपर लीग " का दूसरा दिन पलटवार का रहा और पहले दिन हारने वाली टीमों नें दूसरे दिन वापसी कर माहौल को गरमा दिया है , हालांकि सबसे ज्यादा चर्चे रहे अनीश गिरि की अभिजीत गुप्ता के ऊपर दर्ज की गयी शानदार जीत के , सबसे नीचे पायदान पर चल रही किंग्सलेयर्स टीम मे जान फूंकते हुए टीम के शीर्ष खिलाड़ी अनीश नें यादगार मैच खेलते हुए रानी के बलिदान से मैच जीता , अन्य खास मुकाबलों मे तैमूर रद्जाबोव की नाकामुरा पर जीत से  रुथलेस रूक्स नें क्रेज़ी नाइट्स को पटकनी दे दी । वही किसी तरह क्विंटेसेंसियल क्वीन  के खिलाफ ड्रॉ करते हुए ब्रूटल बिश्प्स बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहे । पढे यह लेख 

चैस सुपर लीग - ब्रूटल बिशप के नाम रहा पहला दिन

12/10/2021 -

भारत की बहुप्रतीक्षित चैस सुपर लीग का आखिरकार शुभारंभ हो गया । 40 लाख पुरुष्कार राशि वाली इस लीग का आरंभ वाकई लंबे समय से भारतीय शतरंज मे देखे जा रहे एक सपने के सच में बदलने जैसा है । दिल्ली के स्टूडियों में जैसे ही सागर शाह और समय रैना नें इसके सीधे प्रसारण को शुरू किया ,शतरंज के नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी थी ,पहली बार दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों के साथ मिलकर एक टीम में मुक़ाबले खेलने जा रहे थे और पहले ही दिन जिस रोमांच की उम्मीद थी मुक़ाबले उससे भी बेहतर रहे । छह टीमों में पहले दिन रैपर रफ्तार की टीम ब्रूटल बिशप नें सर्वाधिक 4.5 मैच अंक बनाते हुए ना सिर्फ जीत दर्ज की बल्कि अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए शानदार शुरुआत करने मे सफल रही है । पहले पाँच दिन राउंड रॉबिन मुकाबलों के बाद चार शीर्ष टीम प्ले ऑफ मे जगह बनाएँगी । पढे यह लेख 

चैसमूड इंटरनेशनल : नारायनन की शानदार वापसी

10/10/2021 -

चैसमूड इंटरनेशनल के पांचवें राउंड मे पहले टेबल पर खेल रहे मेजबान अर्मेनिया के ग्रांड मास्टर सहकयान समवेल और भारत के युवा ग्रांडमास्टर आर प्रग्गानंधा के बीच मुक़ाबला अनिर्णीत रहा और इस परिणाम के बाद सहकयान हमवतन शहीनयान डेविड के साथ 4.5 अंक बनाकर सयुंक्त पहले स्थान पर थे पर छठे राउंड मे उन्होने डेविड को मात देते हुए एक बार फिर एकल बढ़त हासिल कर ली । प्रग्गानंधा छठे राउंड मे अप्रत्याशित हार से अपनी लय खो बैठे ,वहीं पांचवें राउंड मे एसएल नारायनन नें हमवतन कार्तिक वेंकटरामन को तो छठे राउंड मे लुका पाइचादे को मात देते हुए लगातार दो जीत से वापसी की तो अभिमन्यु पौराणिक लगातार दो जीत दर्ज  करते हुए सयुंक्त दूसरा स्थान पर पहुँच गए  अब अगले राउंड मे अभिमन्यु नारायनन से मुक़ाबला खेलेंगे । पढे यह लेख 

फीडे ग्रांड स्विस : विदित और हरिका पर होगी नजरे

08/10/2021 -

हर भारतीय शतरंज प्रेमी हमेशा एक ही सवाल पूछता है की विश्वनाथन आनंद के बाद अगला कौन ? क्या कोई बनेगा विश्व चैम्पियन भारत से ? वैसे तो हम कई खिलाड़ियों को भविष्य का सितारा बताते है पर दरअसल अगर जमीन पर नजर डाले तो हम सब जानते है की पहले किसी खिलाड़ी को फीडे कैंडीडेट मे जगह बनानी होगी । पुरुष वर्ग में आनंद के बाद वहाँ कौन पहुंचेगा तो महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी के बाद क्या और कोई और जगह बनेगी सभी को इसका इंतजार है । इसी माह लातविया के रीगा में शुरू होने जा रहे फीडे ग्रांड स्विस फीडे कैंडीडेट में 2 स्थान को तय करने के लिए आधिकारिक प्रतियोगिता होगी । भारत से पुरुष वर्ग मे नौवे वरीय विदित और हरिकृष्णा समेत कुल 12 खिलाड़ी तो महिला वर्ग में पाँचवीं वरीय हरिका समेत कुल 3 खिलाड़ी भाग लेंगे । देखते है क्या कोई इतिहास रचेगा ? पढे यह लेख 

चैसमूड इंटरनेशनल : प्रग्गानंधा सयुंक्त दूसरे स्थान पर

07/10/2021 -

पिछले साल कोविड महामारी के आने के बाद बहुत से तेजी से उभरते शतरंज खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट मे भाग लेना एक चुनौती बन गयी थी अब धीरे धीरे भारतीय शतरंज खिलाड़ी पूरी दुनिया मे शतरंज खेलने के लिए एक बार पुनः दस्तक देते जा रहे है , सर्बिया , हंगरी जैसे देशो के बाद अब बिसात अर्मेनिया में बिछी है , यहाँ शुरू हुए चैसमूड इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट में ए और बी ग्रुप को मिलाकर कुल 219 खिलाड़ियों में  41 भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी है । इससे आप भारत में  शतरंज को प्रोफेशनल तौर पर खेलने की बढ़ती इच्छा और भारतीय खिलाड़ियों की विदेशो में टूर्नामेंट की बढ़ती प्रतिभागिता को समझ सकते है । खैर फिलहाल चैसमूड के 4 राउंड के बाद भारत के प्रग्गानंधा 3 मैच और 1 ड्रॉ खेलकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । 

मेगनस कार्लसन बन ही गए चैम्पियन चैस टूर विजेता

07/10/2021 -

आखिरकार विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें ही चैम्पियन चैस टूर का फाइनल जीत लिया । अंतिम राउंड मे वेसली सो को हराकर खिताब का समापन करना कार्लसन के लिए इस बार इसीलिए ज्यादा खास रही क्यूंकी इस टूर की शुरुआत के पहले 4 संस्करण मे वह खासे परेशानी मे नजर आए थे और कोई भी खिताब नहीं जीत सके थे बल्कि स्किलिंग ओपन और ओपेरा रैपिड मे उन्हे वेसली सो के हाथो ही पराजय का सामना करना पड़ा था । खुद कार्लसन नें जीत के बाद कहा "वेसली के खिलाफ जीत से टूर्नामेंट का समापन करना बेहद खास है " । पिछले साल कोविड के बाद कार्लसन के प्रयासो से शुरू हुआ चैम्पियन चैस टूर दर्शको का भरपूर प्यार पाने मे कामयाब रहा है और इस ऑनलाइन टूर्नामेंट को भविष्य मे भी आप यूं ही देखते रहेंगे । पढे यह लेख 

विश्व महिला टीम चैंपियनशिप - भारत बना उपविजेता !

03/10/2021 -

भारतीय महिला शतरंज टीम नें विश्व शतरंज मे एक नयी ऊंचाई हासिल करते हुए विश्व टीम शतरंज स्पर्धा का रजत पदक हासिल किया है । कल रात खेले गए फाइनल मे भारत रूस से पराजित हो गया पर उपविजेता का स्थान हासिल करते हुए टीम नें पहले ही अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दिखाया । यहाँ तक की विश्व टीम शतरंज स्पर्धा मे पुरुष टीम भी अब तक एक कांस्य पदक हासिल कर सकी है । फाइनल मुक़ाबले मे पहले मैच मे हरिका द्रोणावल्ली के आसाधारण खेल नें पहले मुक़ाबले मे टीम को जीत के नजदीक भी पहुंचा दिया था पर अनुभवी रूसी टीम वापसी करने में सफल रही । अगले साल होने वाले शतरंज ओलंपियाड के पहले भारतीय टीम की यह जीत खिलाड़ियों के मनोबल के लिए तो शानदार है ही दुनिया के लिए भारत के शतरंज मे बढ़ते दबदबे का भी संकेत है ! बधाई टीम इंडिया !

भारत फीडे विश्व टीम चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा

02/10/2021 -

भारतीय महिला शतरंज टीम अपने स्वर्णिम दौर में प्रवेश कर गयी है , कल रात वो हुआ जिसकी टूर्नामेंट शुरू होने के पहले कोई उम्मीद नहीं कर रहा था । भारतीय टीम नें बेहद मजबूत माने जा रही जॉर्जिया की टीम को बेहद रोमांचक मुक़ाबले में पराजित करते हुए पहली बार विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप के पहले स्थान के लिए होने वाले मुक़ाबले में अपना स्थान पक्का कर लिया है । जॉर्जिया के साथ पहला मुक़ाबला 2-2 से बराबर रहने के बाद भारतीय टीम नें दूसरे मुक़ाबले में वैशाली की जीत के साथ पहले बढ़त बनाई और अंतिम क्षणो में तानिया सचदेव की जीत नें भारत को इतिहासिक जीत दिला दी । आज जब भारतीय टीम रूस का मुक़ाबला करने के लिए उतरेगी तो टीम के सामने एक और नया कारनामा करने का लक्ष्य होगा , पढे यह लेख 

विश्व महिला टीम : हरिका - मेरी नें दिखाया दम ,सेमी फाइनल पहुंचे भारत के कदम ,पहली बार पदक पक्का

01/10/2021 -

भारतीय महिला शतरंज टीम नें इतिहास रचते हुए वो कारनामा कर दिया है जो इससे पहले कभी भी भारतीय महिला टीम के हिस्से नहीं आया था , भारत नें कल रात खेले गए विश्व महिला टीम शतरंज के क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे बेहद ही रोमांचक और कड़े मुक़ाबले मे कजाखिस्तान को मात देते हुए ना सिर्फ सेमी फाइनल मे अपना स्थान पक्का किया बल्कि पहली बार कम से कम एक पदक जीतना सुनिश्चित कर लिया है । भारत नें पहला मुक़ाबला जहां ड्रॉ खेला तो दूसरा मुक़ाबला 2.5-1.5 से जीतकर अंतिम चार मे स्थान बना लिया है । भारतीय टीम की जीत मे मेरी गोम्स और हरिका द्रोणावल्ली नें बेहद खास भूमिका निभाई ,खैर अब टीम को बेहद मजबूत टीम जॉर्जिया से सेमी फाइनल मे टकराना होगा । एक और सेमी फाइनल मे रूस और उक्रेन आपस मे टकराएँगे । पढे यह लेख 

विश्व महिला टीम चैंपियनशिप : भारत क्वाटर फाइनल में

29/09/2021 -

फीडे विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप में भारतीय शतरंज टीम को दूसरे दिन एक जीत और एक हार का सामना करना पड़ा पर अगर परिणाम को ना देखकर टीम के खेल को देखे तो दूसरे दिन टीम नें और बेहतर खेल दिखाया सबसे पहले टीम नें अर्मेनिया को मात देते हुए क्वाटर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया और फिर उसके बाद रूस की टीम के खिलाफ एक समय जीत के करीब पहुँच गयी थी । अंतिम दिन भारत का मुकाबला फ्रांस से है और अगर टीम इंडिया अपना अंतिम मैच जीत सका तो पूल बी में दूसरे स्थान के साथ टीम प्ले ऑफ में खेलने उतरेगी और अभी के समीकरण देखे तो टीम का सामना उक्रेन और कजाकिस्तान किसी एक टीम से हो सकता है । लगातार दूसरे दिन सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख 

विश्व महिला टीम चैंपियनशिप : भारत नें स्पेन को हराया

28/09/2021 -

विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप मे भारतीय टीम नें कल अपने अभियान की शुरुआत एक जीत और एक ड्रॉ के साथ की । वैसे तो यह शुरुआत अच्छी ही रही पर फिर भी टीम को प्ले ऑफ से पहले अपने प्रदर्शन मे और सुधार लाना होगा । भारतीय नें सबसे पहला मुक़ाबला अजरबैजान की टीम से खेला जहां पहले दोनों पर बोर्ड पर हरिका और वैशाली की जीत के बाद भी मुक़ाबला ड्रॉ रहा ,हालांकि दूसरे मुक़ाबले मे भारत नें स्पेन को 2.5-1.5 से मात देते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की । आज दूसरे दिन अगर भारत अर्मेनिया को पराजित करता है तो उसका प्ले ऑफ मे पहुँचना तय हो जाएगा खैर दूसरे दिन सबकी नजरे भारत और आरसीएफ़ ( रूस ) के मुक़ाबले पर रहेंगी । पढे यह लेख 

Contact Us